भिलाई ब्रेकिंग : 9 साल की बच्ची ने कैरम न खेलने देने पर की आत्महत्या, परिवार में गम का माहौल, नन्हीं मासूम ने खेल में मिली उपेक्षा को बनाया आखिरी फैसला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई के खम्हरिया वार्ड 1 में एक 9 साल की बच्ची ने केवल इसलिए अपनी जान ले ली क्योंकि उसे कैरम खेलने नहीं दिया गया। यह घटना खम्हरिया गांव की है, जहां सेवक राम निषाद के 12 बच्चों में सबसे छोटी बेटी पिया नेताम ने इस दुखद कदम उठाया।

शनिवार सुबह पिया अपनी जुड़वा बहन और अन्य भाई-बहनों के साथ घर में कैरम खेल रही थी। खेल के दौरान बेईमानी के मुद्दे पर बहन-भाइयों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद भाई-बहनों ने उसे खेलने से मना कर दिया। इस पर पिया ने घर के अंदर जाकर माता-पिता से शिकायत की, लेकिन उनकी ओर से कोई खास ध्यान नहीं मिलने पर वह आहत होकर अपने कमरे में चली गई। 

दुखी होकर पिया ने कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर घर की परछी में पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब माता-पिता को इसकी खबर लगी तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना एक बार फिर से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत को रेखांकित करती है। खेल में हुए छोटे झगड़े को इतना गंभीर रूप में लेने से यह साफ होता है कि बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझना और उनके प्रति संवेदनशील होना कितना महत्वपूर्ण है।



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI