एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी: जानिए आपके शहर में नए रेट और दिवाली के समय महंगाई का ताजा हाल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर (छग ) दिवाली के मौके पर एक बार फिर महंगाई ने दस्तक दी है। तेल कंपनियों ने पहली तारीख से एलपीजी की कीमतों में संशोधन किया है, जिससे वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि हुई है। 

19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 61 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का बढ़ावा हुआ है। हालांकि, घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं।

राजधानी रायपुर और अन्य शहरों में नई कीमतें:

रायपुर और दुर्ग-भिलाई में अब 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 2,007.50 रुपये हो गई है। दिल्ली में, इसी वजन के सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1,802 रुपये हो गई है। ये नई कीमतें 1 नवंबर से लागू हो चुकी हैं, जिससे होटल, रेस्तरां, और अन्य व्यवसायों पर खर्च का असर पड़ने की संभावना है। 

सामान्य जनता के लिए राहत, घरेलू सिलेंडर पर कोई बदलाव नहीं

हालांकि, इस बार घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।




भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI