भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के व्यस्त जवाहर मार्केट में एक स्कूटी में अचानक लगी आग से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पटाखों की चिंगारी से स्कूटी के पेट्रोल टैंक के पास आग लग गई थी, जिससे विस्फोट का खतरा बन गया था। स्कूटी के पास ही कई अन्य वाहन खड़े थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
आग लगते ही वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान वहां उपस्थित ट्रैफिक थाना के एसआई सुशील पांडे ने तत्काल स्थिति को संभालने का साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने जलती हुई स्कूटी को भीड़ से दूर ले जाने का प्रयास किया, ताकि आग के फैलने का खतरा कम किया जा सके।
एसआई पांडे के पीछे-पीछे कुछ दुकानदार आग बुझाने वाले सिलेंडर लेकर पहुंचे। मिलकर उन्होंने स्कूटी को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर आग बुझाई। उनके इस कार्य ने अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की और संभावित बड़ा हादसा टाल दिया।
आपदा की स्थिति में समय पर की गई कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण होती है। एसआई सुशील पांडे की साहसिक पहल और स्थानीय दुकानदारों का सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गयी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






