भिलाई में हाइवा चोरी का अनोखा मामला: बीच रास्ते में खराब गाड़ी बनी गिरफ्तारी का कारण, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में हाइवा चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोरी की गई गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो जाने से आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए। दुर्ग पुलिस ने ट्रक, हाइवा और डंपर जैसी कीमती गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के पास एक पेट्रोल पंप पर घटित हुई, जहां से आरोपियों ने हाइवा चोरी की थी। 

लक्ष्मी नगर सुपेला के निवासी अनिल कुमार राय ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 31 अक्टूबर 2024 की रात उनके ड्राइवर ने हाइवा (सीजी 8 वी 1058) को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था और खाना खाने चला गया था। इसी बीच, अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी चोरी कर ली। लेकिन बीच रास्ते में गाड़ी ख़राब होने पर वाहन छोड़ भागे |शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में यह पाया गया कि चोर हाईवा को लेकर बोरी थाना क्षेत्र की तरफ भागे थे। 

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी हुआ हाइवा लावारिस हालत में ढाबा गाँव के पास सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की पहचान की और चोरी में शामिल हरीश यादव तथा हेमराज साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बोरी क्षेत्र के निवासी हैं और इनका पिछला रिकॉर्ड भी संदिग्ध रहा है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने हाइवा को जब्त कर सुपेला थाने में रखा है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने चोरों को पकड़ने में मदद की, जो कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस तरह की घटनाएं न केवल सुरक्षा में कमी को दर्शाती हैं बल्कि आम जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता को उजागर करती हैं। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI