देश भर में दूसरे नंबर में ट्रेंड कर रहा है छतीसगढ़ राज्योत्सव, सोशल मिडिया पर मचा रहा है धमाल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी धूम मचाते हुए पूरे देश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड किया। तीन दिवसीय यह भव्य उत्सव 4 से 6 नवम्बर तक छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अटल नगर में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 

इस आयोजन में भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में समापन समारोह आयोजित हुआ। राज्य अलंकरण पुरस्कार भी इसी अवसर पर प्रदान किए गए। 

राज्योत्सव के दौरान देश-विदेश से लाखों लोगों ने ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रमों का आनंद लिया, और सोशल मीडिया पर इस आयोजन का हिस्सा बने। इस वर्ष के समापन में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राज्यपाल रमेन डेका ने अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इस विशेष कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि थे। 

राज्य स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की, जो राज्योत्सव की गरिमा और भव्यता में चार चांद लगा गए। इस उत्सव ने न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया, बल्कि राज्य की प्रगति और समृद्धि का भी एक अद्वितीय प्रतीक बना।




भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI