नहाते समय निवेश का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में ऋषभ भी नदी में कूद गया, लेकिन अफसोस कि दोनों भाई गहरे पानी में फँस गए और बाहर नहीं निकल सके। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई।
ऋषभ, जो गुड़गांव में नौकरी करता था, और निवेश, जो सीए की पढ़ाई कर रहा था, अपने परिवार के चहेते थे। उनका जाना परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। दोनों की अंतिम यात्रा 3 नवंबर को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान से शिवनाथ नदी के मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में है |

