भिलाई में नशे में धुत युवक ने गौवंश के साथ की शर्मनाक कृत्य: गौवंश से अश्लील हरकत पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला क्षेत्र में एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति ने सड़क पर घूम रहे एक गौवंश के साथ गंदा काम किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

घटना मंगलवार सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जालंधर छूरा वैशाली नगर का निवासी है। वह शराब के नशे में प्रियदर्शिनी परिसर की ओर गया था, जहां सुनसान क्षेत्र देखकर उसने एक बछिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। 

इस अमानवीय घटना को एक व्यक्ति ने देखा और तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को रोक लिया। पुलिस को सूचित किए जाने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

इस मामले में ठोस सबूत जुटाने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके, ताकि न्यायालय में मामला मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके।





भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI