भिलाई : अमित जोंस एनकाउंटर मामले में तीन सदस्यीय विशेष टीम का गठन , क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक सख्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की, जिसमे 3 गोली उसे लगी थी | जबकि अमित ने पुलिस को देखकर 6-7 गोलियां चलाईं। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनकाउंटर में एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी धंस गई। दुर्ग के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें क्राइम सीन की निगरानी सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर कर रहे हैं। 

मुठभेड़ के तुरंत बाद, क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया, और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू हुआ। घटनास्थल पर ब्लड सैंपल, अमित के कपड़े, 8 से अधिक गोलियों के खोखे और बुलेट जब्त की गई। एफएसएल टीम के डॉक्टर मोहन पटले ने सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि एनकाउंटर के बारे में स्पष्टता और पारदर्शिता बनी रहे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग पुलिस टीम की बहादुरी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रामेन डेका से टीम के प्रमोशन और सम्मान की सिफारिश की है। विधायक सेन ने अपने पत्र में कहा कि जिस साहस से एसीसीयू की टीम ने अमित जोश का सामना किया और उसे मार गिराया, वह वर्दी के गौरव का प्रतीक है और अपराधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। 

विधायक सेन के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दो पुलिस कांफ्रेंस में अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 35 से अधिक अपराधों में लिप्त अमित जोश का यह एनकाउंटर पुलिस की तत्परता और राज्य में कानून व्यवस्था पर सरकार की कठोर नीति का उदाहरण है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI