भिलाई के युवक ने शिवनाथ नदी में कूदकर दी जान , एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद निकाला शव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , दुर्ग के पास शिवनाथ नदी में एक युवक द्वारा कूदकर जान देने का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 9 नवंबर की है जब ग्राम पीपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी के पुल से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। 

तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्ग के कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को भेजा गया, जो घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल खोज कार्य में जुट गई।

एसडीआरएफ टीम के जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू अभियान में गहरे पानी में डाइविंग के अनुभवी जवान शामिल थे, जिनमें दिनेश चंद्राकर, चंद्रप्रकाश और थानेश्वर ने कड़ी मेहनत कर शव को बाहर निकाला। शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया, और मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई, जो खुर्सीपार, भिलाई का रहने वाला था। 

इस अभियान में एसडीआरएफ के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य – धनीराम यादव, इंद्रपाल यादव, आशीष सिन्हा, महेश गंधर्व, सूरज भांडेकर और हबीब खान भी मौजूद थे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI