भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के नूंह जिले के अलावलपुर गांव में एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाली घटना घटी, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। वो भी इसलिए क्योंकि दोनों को माँ ने गलत काम करते देख लिया था |
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलावलपुर गांव की 20 वर्षीय युवती मुस्कान के अपने गांव के ही जावेद के साथ अवैध संबंध थे। परिवार के कई लोगों ने इस संबंध का विरोध किया और मुस्कान के परिजनों ने कई बार जावेद के परिजनों से शिकायत भी की। बावजूद इसके, दोनों का संबंध जारी रहा। मुस्कान की शादी पांच साल पहले मलाई गांव के एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद, मुस्कान और जावेद के बीच संबंध बने रहे।
तीन-चार अक्टूबर की रात, मुस्कान ने अपनी मां रुखसाना को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद, जब रुखसाना बेहोश हो गई, जावेद ने मुस्कान के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, रुखसाना को अचानक होश आ गया, और उसने इस घटनाक्रम का विरोध किया। विरोध का सामना करते हुए, मुस्कान, जावेद और उनके एक साथी ने मिलकर रुखसाना का गला तकिये से दबाकर उसकी हत्या कर दी।
रुखसाना की हत्या के बाद, मुस्कान ने मामले को हादसा बताने की कोशिश की। उसने अपनी मौसी को फोन कर बताया कि उसकी मां की मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई है। जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। रुखसाना के देवर नोमान की शिकायत पर पुलिस ने मुस्कान, जावेद और उनके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुस्कान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जबकि जावेद और उसके साथी फिलहाल फरार हैं। मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी हिरासत में ले सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






