भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के रेल मिल में आज एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बीएसपी कर्मचारी मनोरंजन श्रीवास्तव रेल मिल में रोल चेंजिंग के दौरान 950 स्टैंड के पुलपिट में काम कर रहे थे। तभी, शाम करीब 4 बजे रोल चेंजिंग के वक्त वह अचानक स्किड हो गए। इस दुर्घटना में उनके कमर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
चोटिल स्थिति में उन्हें तुरंत मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद, उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






