भिलाई में इंसानियत शर्मसार: एसयूवी चालक की बेरहमी ने ली स्ट्रीट डॉग की जान, स्थानीय लोगों में गुस्सा और न्याय की मांग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर सो रहे एक स्ट्रीट डॉग को एक एसयूवी कार चालक ने जानबूझकर कुचल दिया। यही नहीं, कुत्ता कार के पहिए में फंस गया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।  

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला प्रकाश में आया। स्थानीय डॉग लवर लाभेश घोष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  

इंसानियत पर सवाल: कुत्ते को तड़पता छोड़ भागा आरोपी  

500 मीटर तक घसीटने के बाद चालक ने अपनी गाड़ी रोकी और कुत्ते को बाहर निकाला। लेकिन उसे बचाने की कोशिश करने के बजाय वह तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग जब पहुंचे, तब तक कुत्ते की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दो घंटे के भीतर उसने दम तोड़ दिया।  

स्थानीय लोगों का आक्रोश  

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। लोगों ने इसे न सिर्फ कानून का उल्लंघन बल्कि मानवता का अपमान बताया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI