भिलाई नगर निगम के नए आयुक्त राजीव पांडेय ने संभाली जिम्मेदारी, जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,  नगर निगम भिलाई में गुरुवार को नए आयुक्त राजीव पांडेय ने अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण के बाद पांडेय ने अपने पहले बयान में बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वे शासन के निर्देशों का अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और हर कार्य को समय सीमा में पूर्ण करेंगे, ताकि जनता को प्रभावी सेवा मिल सके और वह पूरी तरह संतुष्ट हो।

आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें नगर निगम के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद, वे रात्रि 7:30 बजे डी मार्ट के सामने स्थित शहरी गौठान का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के लिए चारा और पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। जब उन्हें जानकारी मिली कि मवेशियों के लिए पानी टैंकर से लाया जाता है, तो उन्होंने इस प्रक्रिया को स्थायी बनाने हेतु बोर खनन करने का निर्देश दिया। 

आयुक्त पांडेय ने अभियंता अखिलेश चंद्राकर को यह भी आदेश दिया कि गौठान में किसी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि मवेशियों को सभी आवश्यक सेवाएं मिलती रहें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI