भिलाई: वैशाली नगर में व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिवार में छाया मातम , जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) भिलाई , रविवार की सुबह वैशाली नगर क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जसबीर सिंह नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार वालों ने जसबीर सिंह को तुरंत फांसी के फंदे से उतारा और कार से पास के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

परिवार के लिए था सामान्य दिन

जसबीर सिंह के घरवालों के अनुसार, सुबह सब कुछ सामान्य था। उन्होंने रोज़ की तरह सुबह उठकर चाय पी और घर के अन्य सदस्यों से बातचीत भी की। लेकिन कुछ ही देर बाद परिवार ने उन्हें कमरे में फंदे पर लटका पाया। इस अप्रत्याशित घटना से पूरा परिवार सदमे में है।  

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने पर वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें यह समझने की कोशिश की जा रही है कि जसबीर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI