रायपुर में दर्दनाक हादसा, छात्रा ने गंवाया एक पैर: फार्मेसी छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने लिया चपेट में घुटने से टूटकर पैर हुआ अलग , आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक फार्मेसी की छात्रा ने अपना एक पैर गंवा दिया है। हादसा सरस्वती नगर क्षेत्र के यूनिवर्सिटी मेन गेट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक मिनी ट्रक ने छात्रा की स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। 

घटना मंगलवार दोपहर की है। पीड़ित छात्रा प्रियंका प्रजापति, जो कि रॉयल कॉलेज में बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है, अपनी सहेली पूजा के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रियंका स्कूटी चला रही थी, जबकि पूजा उसके पीछे बैठी थी।

 जैसे ही वे यूनिवर्सिटी मेन गेट के पास पहुंचे, अचानक एक तेज रफ्तार नीले रंग की मालवाहक मिनी ट्रक सामने आ गई और सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में पूजा सड़क किनारे गिर गई, जबकि प्रियंका का पैर ट्रक के पहिए में फंस गया और ट्रक के आगे बढ़ने के साथ ही उसका पैर घुटने से नीचे का हिस्सा टूटकर अलग हो गया। 

हादसे के तुरंत बाद प्रियंका तेज दर्द से चीख उठी और सड़क किनारे गिर गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया। प्रियंका की हालत नाजुक बनी हुई है, और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

प्रियंका की माँ, सुनीता प्रजापति ने इस मामले में सरस्वती नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी मिनी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है। इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI