भिलाई में थप्पड़ का बदला: दोस्त ने कटर से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर क्राइम सीन को किया रीक्रिएट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के छावनी क्षेत्र में हुए कटर से हमले के मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। गुरुवार को हुए इस मामले ने शहर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना का मुआयना किया।  

यह मामला 21 वर्षीय अनिकेत चौधरी और उसके दोस्त रवि प्रजापति के बीच विवाद से जुड़ा है। अनिकेत, जो कैंप-2 के शीतला मंदिर के पास रहता है, हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। गुरुवार सुबह वह अपने घर के पास बैठकर मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था। उसी दौरान उसका दोस्त रवि भी वहां पहुंचा और गेम खेलने लगा।  

दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ मारकर भगा दिया। रवि इस अपमान से नाराज होकर वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने दोस्त शिवम के साथ लौटा।  

रवि ने अनिकेत के पास बैठते ही अचानक कटर निकाला और उसकी पीठ पर वार कर दिया। कटर इतना तेज था कि अनिकेत को तुरंत पता भी नहीं चला। राह चलते एक युवक ने देखा कि अनिकेत की पीठ से खून बह रहा है। इस पर अनिकेत को चोट का अहसास हुआ।  

घटना की जानकारी मिलते ही अनिकेत के परिजन उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले गए। वहीं, कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया।  

पुलिस ने घटनास्थल से कटर जब्त कर लिया है, जो हमले में इस्तेमाल किया गया था। रीक्रिएशन के दौरान दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए दिखे, जिससे उनके हाव-भाव पर पुलिस की नजर रही।  अनिकेत की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसकी चोटों का इलाज कर उसे खतरे से बाहर बताया है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI