रायपुर : महिला का दिनदहाड़े सड़क से अपहरण कर आरोपी ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर चुप रहने को किया मजबूर, हिम्मत जुटा कर पहुंची थाने अब पहुंचा सलाखों के पीछे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , रायपुर , एक सनसनीखेज मामले में एक युवक ने महिला को दिनदहाड़े सड़क से अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर उसे जबरन अपने कमरे में ले गया और वहां इस अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी जान ले लेगा। यह मामला रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र का है और घटना 27 अक्टूबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई थी।

पीड़िता इस धमकी से बुरी तरह डर गई थी, जिसके कारण उसने तत्काल किसी को कुछ नहीं बताया। कई दिनों बाद साहस बटोर कर उसने अपने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद 5 अक्टूबर को उन्होंने आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी नेमीचंद्र ध्रुव उसका पड़ोसी है और वहां नया मकान बनवा रहा है। अक्सर आरोपी वहां पर आता-जाता रहता था और महिला पर गलत नजर रखता था। घटना वाले दिन, जब महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी, तो सुनसान सड़क पर अकेली देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को अगवा कर लिया और अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया, जिससे पीड़िता को न्याय की आशा बंधी है।





भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI