भिलाई -सुपेला में हादसा : सुपेला फ्लाईओवर पर नागपुर से आ रही पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज सुबह भिलाई के सुपेला फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नागपुर से आ रही एक पिकअप का ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप का हेल्पर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुपेला फ्लाईओवर पर चंद्रा-मौर्या टाकीज के पास सुबह करीब हुआ। पिकअप (क्र.सं. एमएच 30 बीडी 5621) नागपुर से संतरा और अनार लोड करके पावर हाउस फलमंडी जा रही थी, तभी सामने से आ रही ट्रक (क्र.सं. एमएच 12 एनएक्स 1974) को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक के पीछे फंस गई। इस दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर यातायात में बाधा आ गई।

पुलिस पेट्रोलिंग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसी पिकअप को फ्लाईओवर से नीचे उतारकर सड़क को खाली किया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पिकअप चालक को हल्की झपकी आने के कारण हुआ, और हादसे की जांच जारी है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया गया, जबकि घायल चालक की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI