भिलाई : सुपेला हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , दोस्तों ने गौरा-गौरी पूजा के दौरान बढ़ी दुश्मनी और गुस्से में की हत्या...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में स्थित लक्ष्मीनगर, सुपेला में शनिवार शाम को हुए हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के चार आरोपी हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी समेत तीन पुलिस की हिरासत में हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक नाबालिग है जिसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के साथ राहुलवा और रोशन यादव को भी गिरफ्तार किया है। 

शनिवार शाम 6:30 बजे सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में पुरानी शराब भट्टी के पास धीरज महानंद उर्फ टकला की हत्या कर दी गई थी। धीरज हाल ही में बिलासपुर जेल से छूटा था और भिलाई लौटकर अपनी दबंगई दिखा रहा था। गौरा-गौरी पूजा के दौरान उसका अपने ही दोस्तों से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि धीरज ने दोस्तों के सामने खुद को दूसरों से बड़ा दिखाने का प्रयास किया, जिस पर नाबालिग सहित अन्य आरोपियों ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज को शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

हत्याकांड के बाद सुपेला थाने और एआईसीसी की टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। भाग रहे आरोपियों की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उन्हें कुम्हारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लगातार छिप रहे थे और उनके पीछे पुलिस ने निगरानी बनाए रखी। नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को कुम्हारी से गिरफ्तार किया गया, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि इस हत्याकांड की मुख्य वजह आरोपियों और मृतक के बीच का व्यक्तिगत गुस्सा था। एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार, धीरज और आरोपी एक-दूसरे के दोस्त थे और गौरा-गौरी पूजा के दिन उनके बीच विवाद हुआ। धीरज ने स्वयं को अन्य दोस्तों से बेहतर बताते हुए कहना लगा की वह अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता जिससे वे तैश में आ गए। गुस्से में, नाबालिग ने धीरज पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

एएसपी राठौर के मुताबिक, मृतक धीरज महानंद उर्फ टकला के खिलाफ सुपेला थाना में पहले से दो केस दर्ज थे। बिलासपुर में एक हत्या के मामले में वह जेल में था और दो महीने पहले ही छूटकर भिलाई आया था। जेल से छूटने के बाद वह दबंगई दिखाने लगा था, जिसके चलते शनिवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

सुपेला हत्याकांड ने भिलाई शहर में गहरा असर छोड़ा है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि व्यक्तिगत झगड़े और गुस्से में लिए गए फैसले किसी के जीवन का अंत कर सकते हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी जल्दी पकड़ में आ गए हैं, जबकि पुलिस ने बचने वाले आरोपी को भी जल्द पकड़ने की बात कही है।



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI