भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर नागपुर ले गया| नाबालिग उसकी बुरी नीयत के बारे में कुछ समझ पाती तब तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए|
इसके बाद वह उसे नागपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पूरा मामला उतई पुलिस स्टेशन का है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी विपन रंगारी ने बताया कि 20 नवंबर को परिजनों के द्वारा नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के दौरान जीआरपी को नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस लड़की की सूचना मिली।
इसके बाद उतई पुलिस की एक टीम 21 नवंबर को नागपुर पहुंची। यहां किशोरी को नागपुर की चाइल्ड केयर टीम ने उतई की पुलिस को किशोरी को सौंप दिया । फिर उसे दुर्ग लाया गया। इधर थाने में लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया |
इसके बाद पुलिस ने 24 नवंबर को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन डुमरडीह गांव में था. मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निखिल कुर्रे को डुमरडीहा स्थित उसके घर पर देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

