दो युवतियों से छेड़छाड़ की शिकायत
सोमवार दोपहर उसने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। उनकी शिकायत पर चूनाभट्टी पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी स्कूटर की डिक्की से महिलाओं के अंतर्वस्त्र बरामद किए हैं। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह ये कपड़े कहां से चुराता था और उनका क्या करता था।
बेरोजगार युवक निकला आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी 27 वर्षीय इजहारउद्दीन डीआईजी बंगला इलाके का निवासी है। वह बीबीए पास है और फिलहाल बेरोजगार है। वह पिछले कई दिनों से यशोदा विहार कॉलोनी के आसपास चक्कर लगा रहा था और छेड़छाड़ व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
युवती के शोर मचाने पर पकड़ा गया
सोमवार को पुलिस को दो अलग-अलग स्थानों से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। एक युवती ने डायल-100 पर कॉल कर मदद मांगी। इस पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच, आरोपी ने दूसरी जगह भी एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उसे पकड़ लिया।
थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बाद में छेड़छाड़ की शिकार दोनों युवतियां भी थाने पहुंचीं और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

