पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे अब महिलाओ के नाप , महिला आयोग के सख्त कदम उठाने के बाद जिम, बुटीक, और पार्लर में अनिवार्य महिला कर्मचारियों की नियुक्ति, पुरुषों के लिए नियम सख्त...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , कानपुर के एकता हत्याकांड के बाद, यूपी महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा, जिम और योग केंद्रों में महिला ट्रेनरों की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। इन स्थानों की निगरानी CCTV के माध्यम से की जाएगी।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आयोग का मानना है कि पार्लर में भी महिला कर्मचारियों की जरूरत है, जो महिलाओं का मेकअप और ड्रेसअप कर सकें। इसके साथ ही, विशेष कपड़े बेचने वाले स्टोर्स में भी महिला कर्मचारियों को रखा जाएगा। आयोग ने कोचिंग संस्थाओं में CCTV व्यवस्था की भी सिफारिश की है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह आदेश 28 अक्टूबर को महिला आयोग की बैठक में पारित किया गया था, और अब सभी जिलों के डीएम और एसपी को इन आदेशों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि जिम में अधिकांश ट्रेनर पुरुष होते हैं, जिससे महिलाओं के साथ आपत्तिजनक घटनाएं घट रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए, जिम और फिटनेस सेंटरों में महिला ट्रेनर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है, ताकि महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सकें और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

कानपुर में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए, जहां एक जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर दी थी, महिला आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग के मुताबिक, बुटीक में भी पुरुष टेलर महिलाओं से नाप लेते समय अनचाहे टच करने की शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए महिलाओं के लिए महिलाओं की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। 

इसके अलावा, ब्यूटी पार्लर में भी पुरुषों की बजाय महिलाओं को ही मेकअप करने का काम सौंपा जाएगा। इस फैसले से महिलाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा। 

आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि कोचिंग सेंटरों में CCTV की निगरानी और पुलिस वैरिफिकेशन की प्रक्रिया को सख्त किया जाए। स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में महिला सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, साथ ही स्कूल बसों में महिला सुरक्षाकर्मी या महिला टीचर की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

महिला आयोग का यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत जरूरी साबित हो सकता है, क्योंकि यह सुनिश्चित करेगा कि महिलाएं अपने कार्यस्थलों पर सुरक्षित रहें और उन्हें किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक हिंसा का सामना न करना पड़े। 



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI