घूँघट उठाते ही दुल्हे की निकली चीख : कहा लड़की के बजाय किन्नर से कर दी शादी , पुलिस थाने पहुंचा मामला , मेडिकल टेस्ट से होगा खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के देवबंद में शादी के बाद का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर ही ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। दूल्हे ने दावा किया कि उसकी शादी एक लड़की के बजाय किन्नर से कर दी गई, जबकि लड़की पक्ष ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। 

क्या है पूरा मामला?

देवबंद के नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी का निधन छह महीने पहले हो गया था। इसके बाद परिवार वालों ने 15 दिन पहले उसकी शादी उसी इलाके की एक लड़की से कर दी। शादी के बाद जब दूल्हा अपनी नई दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने गया, तो वह यह कहकर चौंक गया कि दुल्हन किन्नर है।  

दूल्हे ने तुरंत लड़की को उसके घर वापस भेज दिया और यह आरोप लगाया कि उसके साथ धोखा हुआ है। वहीं, लड़की पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि उनकी बेटी पूरी तरह सामान्य है।  

थाने में हंगामा और मेडिकल टेस्ट की तैयारी

यह विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और हंगामे को शांत कराया। पुलिस ने सुझाव दिया कि दोनों पक्षों की सहमति से लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, ताकि सच का पता चल सके।  

क्या कह रहे हैं दोनों पक्ष?  

- दूल्हे का आरोप: मुझे धोखे में रखकर लड़की बताकर किन्नर से शादी कराई गई। यह मेरे साथ अन्याय है।  

- लड़की का पक्ष: यह आरोप झूठा है। मैं सामान्य लड़की हूं। लड़के पक्ष के लोग बेवजह झगड़ा कर रहे हैं।  

मामला बना चर्चा का विषय

इस अनोखे मामले ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI