महिला योग टीचर को किडनैप कर किया गैंगरेप फिर हत्या के इरादे से दबाया गला , महिला ने साँस रोककर मरने का नाटक करते हुए हैवानो को दिया चकमा , आरोपियों को करवाया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक के बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें योग प्रशिक्षिका की सूझ-बूझ और साहस ने उसकी जान बचाई। 23 अक्टूबर 2024 की इस घटना में देवनहल्ली के पास कुछ लोगों ने महिला का अपहरण किया और जंगल में ले जाकर मारने का प्रयास किया। महिला की तत्परता और योग में महारथ के चलते वह इस खौफनाक हादसे से बच निकली और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की शुरुआत बिंदु नामक महिला के संदेह से हुई, जिसे लगा कि योग प्रशिक्षिका का उसके पति के साथ करीबी संबंध हो सकता है। अपने संदेह के चलते बिंदु ने अपने दोस्त सतीश रेड्डी को जासूसी करने का काम सौंपा, जो पेशे से एक जासूस था। सतीश ने योग प्रशिक्षिका से संपर्क साधा और राइफल शूटिंग सेशन का बहाना बनाकर उसे घर से बाहर बुलाया। 

जैसे ही महिला कार में सवार हुई, तीन अन्य पुरुषों और एक नाबालिग लड़के ने मिलकर उसे धमकाया। सभी आरोपी उसे धनमित्तेनहल्ली, सिडलग हट्टा तालुक के एक घने जंगल में ले गए। वहाँ उन्होंने महिला के कपड़े उतारकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपियों ने केबल से उसका गला घोंटने की कोशिश की।

अपहरणकर्ताओं को धोखा देने के लिए योग प्रशिक्षिका ने सांस रोककर मरने का नाटक किया। उन्हें लगा कि महिला मर चुकी है, इसलिए उन्होंने उसे एक गड्ढे में डालकर ऊपर हल्की मिट्टी डाल दी। जैसे ही आरोपी वहाँ से गए, महिला ने हिम्मत दिखाई और मिट्टी हटाकर बाहर निकली। वह किसी तरह से वहाँ से निकलकर अस्पताल पहुँची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने इस घटना में बिंदु, सतीश रेड्डी (40), रमना (34), नागेंद्र रेड्डी (35), रविचंद्र (27), और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आंध्र प्रदेश और रायचूर जिले के निवासी हैं।महिला की हिम्मत और योग प्रशिक्षण ने उसे इस संकट से बाहर निकलने में मदद की।



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI