भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब कंपनी से जुड़ी भगवती बाई (30) नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
भगवती बाई, जो कोरबा के करतला क्षेत्र के सकदुकला गांव की निवासी थीं, ने कंपनी में करीब 80 अन्य महिलाओं को जोड़ा था। ठगी के खुलासे के बाद से वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान चल रही थीं। पिछले तीन दिनों से बीमार होने के बाद उन्होंने अचानक दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठगी का जाल और भगवती बाई की भूमिका
फ्लोरा मैक्स ने करीब 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी की। भगवती बाई ने न केवल खुद को इस नेटवर्क से जोड़ा, बल्कि 80 अन्य महिलाओं को भी इसमें शामिल किया। ठगी का खुलासा होते ही भगवती और अन्य पीड़ित महिलाएं सदमे में आ गईं।
गिरफ्तारी और विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के डायरेक्टर अखलेश सिंह, केयर टेकर मया राम साहू और 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया गया है। बीते गुरुवार, ठगी की शिकार करीब 150 महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं और अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई।
मौत पर उठते सवाल
भगवती बाई की मौत को कंपनी के फ्रॉड से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि ठगी के बाद से वह गहरे तनाव में थीं। करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा के मुताबिक, "मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

