भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब गाली-गलौच के चलते 19 वर्षीय युवक रमेश कोल की हत्या कर दी गई। हत्या का मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के बाहनाकाडी गांव में सामने आया। रमेश की लाश झाड़ियों में छुपाई गई थी, जिसे लकड़ी बीनने गई महिलाओं ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
काम की तलाश में आया, लेकिन मौत मिली
मध्यप्रदेश के सीधी जिले का रहने वाला रमेश रायपुर में हेल्पर का काम करता था। वह दुबे गिट्टी खदान में हाईवा हेल्पर था। रमेश की मौत के पीछे एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई।
महिला मित्र से विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की जांच में पता चला कि रमेश ने एक दिन पहले किशन राजपूत की महिला मित्र को अपशब्द कहे थे। इस बात से नाराज किशन ने रमेश को सबक सिखाने की ठान ली। घटना वाली रात किशन, रोशन ध्रुव और एक नाबालिग के साथ रमेश को खदान पारा खेत ले गया।
विवाद ने लिया हिंसक मोड़
रात को बैठकर बात करने के दौरान रमेश को अपनी हरकत सुधारने की सलाह दी गई, लेकिन बात बढ़ गई और विवाद हो गया। गुस्से में किशन और उसके साथियों ने लकड़ी के डंडे से रमेश पर हमला कर दिया। सिर पर लगातार वार करने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लाश को छिपाने की नाकाम कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने रमेश के शव को घसीटकर झाड़ियों में छिपा दिया, लेकिन अगले ही दिन स्थानीय महिलाओं ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशन, रोशन और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

