भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में एक महिला ने अपने पति के बार-बार चरित्र पर शक करने और तानों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। सविता तिग्गा नामक इस महिला ने अपने पति अशोक तिग्गा से झगड़ा करने के बाद, अपने जीवन का अंत करने की ठान ली। वह 33 केवी के बिजली के टॉवर पर 40 फीट की ऊँचाई तक चढ़ गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे की मेहनत से सविता को समझाने का प्रयास किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि उसकी समस्याओं का समाधान होगा। काफी समझाने के बाद सविता टॉवर से नीचे उतर आई।
सविता ने पुलिस को बताया कि उसका पति अशोक अक्सर उस पर शक करता और उसे ताने देता था। इस कारण कुछ दिन पहले वह अपने मायके चली गई थी, लेकिन घर लौटने पर फिर से उसी तरह की बातें होने लगीं। तानों से आहत सविता ने आखिरकार आत्महत्या करने का निर्णय लिया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सविता के पति अशोक को समझाया। बाद में पति-पत्नी दोनों को समझाकर मामले को शांत किया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की सतर्कता और सहानुभूति भरा रवैया लोगों के बीच सराहा जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






