भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर को डाइट से ठीक करने के दावे पर विवाद गहराता जा रहा है। उनके इस दावे से चिकित्सा जगत में हलचल मच गई है। छत्तीसगढ़ की सिविल सोसाइटी ने नवजोत कौर को लीगल नोटिस भेजकर इस दावे के प्रमाण मांगे हैं।
7 दिनों में सबूत नहीं दिए तो 850 करोड़ की क्षतिपूर्ति का दावा
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने अपने नोटिस में लिखा कि नवजोत कौर का यह दावा कि सिर्फ डाइट और प्राकृतिक चीजों (जैसे नीम, हल्दी, तुलसी आदि) से उनका स्टेज 4 कैंसर ठीक हो गया, कैंसर मरीजों को भ्रमित कर रहा है। यदि वे 7 दिनों के भीतर प्रमाण पेश नहीं करतीं, तो सिविल सोसाइटी उन पर 850 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का दावा करेगी।
स्पष्टीकरण की मांग
अगर नवजोत कौर के पास कोई प्रमाणित चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं हैं, तो सिविल सोसाइटी ने उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सोसाइटी का कहना है कि उनके दावे से कैंसर मरीजों को भ्रम हो सकता है, जिससे वे अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इलाज को छोड़ सकते हैं, और यह उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है।
चिकित्सा जगत की चिंता
डॉक्टर्स और विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज केवल डाइट और घरेलू नुस्खों से करना संभव नहीं है। नवजोत कौर का यह दावा मरीजों को गुमराह कर सकता है, जिससे उनकी जान पर बन सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI


