CG : CM साय के काफिले के सामने बच्ची संग कूदी रेप पीड़िता , लगाई न्याय की गुहार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में न्याय की तलाश में एक रेप पीड़िता महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को चौंका दिया। महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले के सामने कूदकर अपनी आपबीती सुनाने की कोशिश की। इस घटना ने प्रशासन और जनता का ध्यान खींचा। 

क्या है मामला?

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने अचानक काफिले के सामने आकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ रेप हुआ और अब आरोपी उसे धमकाकर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहा है।  

पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप  

महिला का आरोप है कि रेप के आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि जेल से छूटने के बाद आरोपी ने उसकी मासूम बच्ची के साथ भी अश्लील हरकत की। जब उसने पुलिस से शिकायत की, तो उसकी रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की गई।  

पुलिस का पक्ष

बिलासपुर पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशन पटेल पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। वह पहले से ही रेप के एक मामले में जेल में था और हाल ही में पैरोल पर छूटा है। महिला की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है और जांच जारी है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI