भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इन दिनों एक विवाद का सामना कर रहे हैं। गुजरात पुलिस के साइबर सेल ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें उन पर सोशल मीडिया पर गुजरात के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि दीपक बैज ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अस्पताल के दृश्य को गुजरात का बताया गया। बैज ने हालांकि इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो बिलासपुर का था और उन्होंने केवल वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को दिखाया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट का विवाद
दीपक बैज ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अस्पताल में मरीज की स्थिति को दिखाया गया था। कहा जा रहा है कि बैज ने इस वीडियो में इसे गुजरात का अस्पताल बताया, जबकि यह वीडियो बिलासपुर के अस्पताल का है। इस कथित भ्रामक पोस्ट को लेकर आरोप है कि यह गुजरात सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।
FIR और जांच का मामला
गुजरात पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई, जिससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस मामले में साइबर सेल ने FIR दर्ज कर दी है। अब सवाल यह भी है कि क्या वास्तव में पोस्ट में गुजरात का उल्लेख किया गया था ? या बाद में इसे संपादित किया गया ? जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में असली तथ्य क्या हैं।
दीपक बैज का स्पष्टीकरण
इस मामले पर दीपक बैज का कहना है कि उन्हें FIR की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो उन्होंने बिलासपुर के अस्पताल के हालात को दिखाने के लिए साझा किया था और इसका गुजरात से कोई संबंध नहीं है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI






