CG : सुकमा में नक्सलियों का अचानक हमला: साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों पर गोलीबारी, हथियार लूटे और दो जवान गंभीर रूप से घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर एक बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में नक्सलियों ने जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों को निशाना बनाया। अचानक हुए इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी के अनुसार, आज सुबह नक्सलियों की "स्मॉल एक्शन टीम" ने इस हमले को अंजाम दिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है। 

इस हमले में घायल जवानों की पहचान करतम देवा और सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने हमले के बाद जवानों के हथियार भी लूट लिए, जिनमें एक AK-47, एक SLR राइफल और अन्य गोला-बारूद शामिल हैं।इस हमले से नक्सलियों ने अपनी कायरता का एक बार फिर परिचय दिया है|






भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI