भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में रायपुर के एक व्यक्ति, फैजान खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फैजान खान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का रहने वाला है और पेशे से एक वकील है।
गिरफ्तारी के बाद, बांद्रा पुलिस रायपुर पहुंची और फैजान से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में फैजान ने शाहरुख से कोई धमकी नहीं देने की बात कही, हालांकि पुलिस को सबूत मिले हैं कि फैजान ने 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस पूरे मामले में एक और नया मोड़ तब आया जब फैजान ने बताया कि उसकी नाराजगी शाहरुख खान की 1994 की फिल्म अंजाम के एक सीन से जुड़ी है।
फिल्म अंजाम के एक सीन में शाहरुख का किरदार विजय एक हिरण का शिकार करके अपने नौकर से कहता है, "हरि सिंह, बाहर गाड़ी में हिरण पड़ा है, तुमलोग पकाकर खा लेना।" इस पर उनकी माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कहती हैं, "विजय, क्यों मारते हो तुम बेकसूर जानवरों को," जिस पर विजय का जवाब होता है, "अच्छा लगता है मुझे, बहुत अच्छा लगता है।" फैजान ने दावा किया है कि इसी सीन ने उसे शाहरुख से नाराज कर दिया और उसने अभिनेता को धमकी देने का कदम उठाया।
मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है। फैजान को पुलिस ने 14 नवंबर को दोबारा हाजिर होने के लिए बुलाया है ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

