भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर के पास स्थित मिचीपारा गांव में एक दुखद घटना घटी, जहां प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। यह घटना जंगल के अंदर, गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर हुई, जिससे ग्रामीणों को देर से जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक महरू यादव और युवती अलग-अलग समाज से थे। युवक महरू ने कुछ दिन पहले अपनी प्रेमिका को अपने घर बुलाया था, जिसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले गए। युवती आदिवासी समाज से थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी। इसके बाद ही दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, जबकि ग्रामीणों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

