CG : लिव-इन रिलेशनशिप में गर्भपात से युवती की दर्दनाक मौत: प्रेमी ने दी जानलेवा दवा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 20 वर्षीय युवती की गर्भपात के बाद मौत हो गई। जांच में पता चला कि गर्भपात की दवा उसके प्रेमी ने उसे दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  

बताया जा रहा है कि मृतका का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी राजकुमार चौहान (22) से था। अक्टूबर के पहले सप्ताह में युवती अंबिकापुर जाने के बहाने घर से निकली और कुछ दिन राजकुमार के साथ लिव-इन में रही। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी प्रेमी को दी, तो उसने अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया और गर्भपात की दवा खिला दी।  

गर्भपात के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। घर लौटने पर उसके पैरों में सूजन और कमजोरी के लक्षण दिखे। परिवारवालों ने उसे इलाज के लिए पहले बतौली अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया था। अंततः 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।  

पुलिस जांच में यह सामने आया कि युवती को गर्भपात की दवा आरोपी राजकुमार ने दी थी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 314 (गर्भपात कराने के दौरान महिला की मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI