भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(छग) बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र के परसदा गांव में रहने वाले भाजपा नेता और कोयला व्यवसाय से जुड़े एक ट्रांसपोर्टर नरेंद्र कौशिक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे व्यवसायिक लेन-देन से जुड़े विवादों के कारण मानसिक तनाव में थे। मंगलवार को उन्होंने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और शाम करीब 5 बजे उनका निधन हो गया।
अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना रात 11 बजे पुलिस को दी। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
व्यवसायिक विवाद की ओर इशारा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कौशिक कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए थे और हाल के दिनों में उनके कुछ लोगों के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहे थे। इन विवादों के कारण वे तनावग्रस्त थे। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सटीक वजह सामने आ सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

