CG : खूबसूरत पर्यटन स्थल पर घिनौना कृत्य, अधेड़ ने घुमाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) अंबिकापुर, ठंड के मौसम में छत्तीसगढ़ का मैनपाट, जिसे "छत्तीसगढ़ का शिमला" भी कहा जाता है, देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की शांति उस समय भंग हो गई जब यहां घुमाने के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया।  

क्या है मामला?

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर जिले के अकलतरा निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार केडिया ने चिरमिरी की रहने वाली एक युवती को मैनपाट घुमाने का झांसा दिया। आरोपी ने युवती को शैला रिसॉर्ट ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी दी। इसके बाद वह पीड़िता को अंबिकापुर छोड़कर फरार हो गया।  

पीड़िता ने दिखाई हिम्मत, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

घटना से आहत युवती ने कमलेश्वरपुर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।  

पुलिस का बयान

सीतापुर के एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI