भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर, तूता में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। इस विशेष अवसर पर रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक आने-जाने के लिए जिला प्रशासन ने दर्शकों के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा की घोषणा की है।
शहर के चार प्रमुख स्थानों से सेवा
शहर के चार प्रमुख स्थानों - रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका, और भाटागांव नए बस स्टैंड से बसें रवाना होंगी। हर बस पर विशेष रूप से "राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा" लिखा होगा, ताकि दर्शकों को पहचानने में आसानी हो।
प्रत्येक घंटे पर बसों का संचालन
यह सेवा 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। (4, 5 , 6 , 7 , 8, 9 बजे तक) हर घंटे एक बस रायपुर से तूता नवा रायपुर के लिए रवाना होगी। यह सिलसिला रात 9 बजे तक चलेगा। लौटने के लिए, तूता राज्योत्सव स्थल से बसें शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक हर घंटे उपलब्ध होंगी।
राज्योत्सव में शामिल होने का एक अनोखा मौका
इस निःशुल्क सेवा से न केवल राज्योत्सव में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक धरोहर और विकास की झलकियों को करीब से देखने का अवसर भी मिलेगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI





