भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नवागांव में एक घायल बंदर पर नशे में धुत युवक ने बेरहमी से डंडों से हमला किया। यह घटना तब हुई जब एक बंदर, जो झुंड से बिछड़कर मनोज यादव के बाड़ी में घुस आया था, को भगाने के प्रयास में पत्थरों से घायल कर दिया गया। इसी बीच, गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा शराब के नशे में वहां पहुंचा और पहले से ही घायल बंदर पर डंडे से हमला कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। सर्व हिंदू समाज ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीपत थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उनका कहना है कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि हिंदू धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती है, क्योंकि बंदर को भगवान हनुमान का प्रतीक माना जाता है।वहीँ गम्भीर रूप से घायल बंदर का कानन पेंडारी जू में ईलाज किया जा रहा है|
सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी सनत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बंदर को इलाज के लिए कानन पेंडारी जू भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना ने मानवता पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि कैसे कुछ लोग अपने नशे में जानवरों पर अत्याचार करने से भी नहीं चूकते। यह घटना समाज को आत्ममंथन करने पर मजबूर करती है कि हम अपने आसपास के जीवों के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

