CG : किरायेदार की दबंगई से परेशान मालकिन और परिवार – अवैध कब्जा फिर छेड़खानी का विरोध करने पर हिंसक हरकत , गिरफ्तार हुआ आरोपी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, बिलासपुर एक दुकान में अवैध निर्माण को रोकने गई मालकिन के साथ हुई अभद्रता और उसके देवर पर किराएदार द्वारा किए गए हमले का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

तोरवा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने डीपूपारा स्थित अपनी दुकान किराए पर दी थी, जिसमें शेख शाबिर नामक व्यक्ति किराएदार के रूप में रह रहा था। महिला का आरोप है कि शेख शाबिर कई महीनों से किराया नहीं चुका रहा था और न ही दुकान खाली कर रहा था।

बुधवार को जब मालकिन को पता चला कि किराएदार दुकान में अवैध निर्माण करवा रहा है, तो वह दुकान में जाकर इसका विरोध करने पहुंची। लेकिन, शेख शाबिर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए, महिला के दुपट्टे को खींचा और उसे धक्का देकर गिरा दिया।

अगले दिन, महिला के देवर ने जब घर के सामने खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, तो शेख शाबिर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इस घटना को देख रहे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। देवर की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी शेख शाबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना एक बार फिर से दिखाती है कि किस प्रकार किरायेदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे मकान मालिकों को सुरक्षा का खतरा बना रहता है।



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI