CG ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्षद ने पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से की युवक की हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण , जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, जांजगीर जिले के नवागढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। कांग्रेस के पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।  

मामला नवागढ़-चाम्पा रोड का है, जहां यह हिंसक वारदात हुई। हत्या के बाद, आरोपी आनंद कश्यप ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि हत्या के पीछे की वजहों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।  फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। 






भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI