भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने सेंट्रल एवेन्यू पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। वाहन चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।
मौके पर पुलिस और भीड़ का जमावड़ा
घटना की सूचना मिलते ही भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के चलते सेंट्रल एवेन्यू पर भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया। मृतकों के नाम मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर के तौर पर हुई है वहीँ घायलों के नाम परमवीर सिंह और पूनम कौर बताया जा रहा है |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

