भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग)दुर्ग। महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लाने के उद्देश्य से, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में 11 दिसंबर 2024 को एक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें महिलाओं के लिए 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा बीमा सखी के पद
प्लेसमेंट कैंप में एलआईसी ऑफ इंडिया कुम्हारी शाखा द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के लिए "बीमा सखी" पद पर भर्ती की जाएगी।
- पदों की संख्या: 100
- कार्यस्थल: भिलाई-दुर्ग
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
- आयु सीमा: 21 से 45 वर्ष
अन्य पदों पर भी होगी भर्ती
इसके अतिरिक्त, पालीबाण्ड इंश्युलेशन प्राइवेट लिमिटेड* द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी:
1. बिजनेस डेवेलपमेंट ऑफिसर - 10 पद
- शैक्षणिक योग्यता: एमबीए (फाइनेंस/मार्केटिंग/सेल्स)
- अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता
2. जूनियर अकाउंटेंट - 10 पद
- शैक्षणिक योग्यता: बी.कॉम प्लस टैली का ज्ञान
3. कंप्यूटर ऑपरेटर - 10 पद
- शैक्षणिक योग्यता: बीसीए/बीबीए/बीएससी (कंप्यूटर नॉलेज)
4. फील्ड स्पेशलिस्ट - 20 पद
- शैक्षणिक योग्यता: आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, डीजल मैकेनिक)
- अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता
5. मेंटेनेंस इंचार्ज - 6 पद
- शैक्षणिक योग्यता: बीई/बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
कैसे करें आवेदन?
जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक आर.के. कुर्रे ने जानकारी दी कि इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज:
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंकसूची (मूल और छायाप्रति)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र
- छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
स्थान
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग

