दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : भीषण हादसा , 13 लोगों से भरी जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार मारी टक्कर , 6 लोगों की मौत , 7 गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बीती रात डौंडी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में 13 लोगों से भरी जायलो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

घटना का विवरण

डौंडी इलाके में हुए इस हादसे में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  1. दुर्पत प्रजापति (30 वर्ष), ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
  2. सुमित्रा बाई कुंभकार (50 वर्ष), ग्राम घोराड़ी (महासमुंद)
  3. मनीषा कुंभकार (35 वर्ष), ग्राम घोराड़ी (महासमुंद)
  4. सगुन बाई कुंभकार (50 वर्ष), ग्राम कुम्हारपारा (कवर्धा)
  5. ईमला बाई (55 वर्ष), ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
  6. जिग्नेश कुंभकार (7 वर्ष), ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

पुलिस कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही, ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI