भाई की मौत के बाद उसकी 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी को हवस शिकार बनाते रहे बाप -बेटे , बच्ची के गर्भ ठहरने पर हुआ मामले का खुलासा , कोर्ट से सुनाई अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के सीकर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है |जहाँ छठी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 13 साल की बेटी की मां जब पेट फूलने से परेशान हो गई तो उसने जांच कराई और पता चला कि वह गर्भवती है। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसके चाचा और उनके बेटे ने उसके साथ गलत हरकत की है |

पॉक्सो कोर्ट 2 ने अपनी भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा और उसके बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को 2-2 लाख रुपये जुर्माना भरने के अलावा आखिरी सांस तक सजा काटनी होगी. अधिवक्ता महेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग की मां ने 13 अगस्त 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी, जो छठी कक्षा में थी, अचानक से जब उसका पेट फूलते देखा तो उसने डॉ. से जांच करवाई जहाँ पता चला कि वह गर्भवती है |

बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि उसके चाचा और बेटे ने उसके साथ गलत काम किया है. इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 10 अक्टूबर 2022 को कोर्ट में चालान दाखिल करने के बाद POCSO कोर्ट की जज आशा कुमारी ने मंगलवार को 18 गवाहों और 42 दस्तावेजी सबूतों के आधार पर अब मामले में अपना फैसला सुनाया. इस मामले में 61 साल के चाचा और 27 साल के बेटे को बाकी जिंदगी जेल में बिताने और 2-2 लाख रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई. इस राशि में पीड़ित को जुर्माना मिलता है। यह भी सिफारिश की गई कि पीड़िता को मुआवजा 5 लाख रुपये की अनुशंसा की जाए|

कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराया गया

घटना की शिकार नाबालिग की मानसिक स्थिति कमजोर थी. 2019 में उनके पिता की मृत्यु के बाद, उनकी माँ नरेगा में मज़दूरी करके परिवार चलाती रहीं। मां के जाने के बाद दोनों आरोपियों ने पीछे से उसे हवस का शिकार बनाया। जो मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सका. आठ महीने की गर्भावस्था के बाद, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसका गर्भपात करवाया गया | ऐसे मामलो में रेप पीड़िता की मानसिक स्थिति को समझना और उसकी संवेदनाओं को महसूस करना बेहद जरूरी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI