भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) दुर्ग के रेलवे कॉलोनी में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। 14 वर्षीय हर्षित सिंह ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय हर्षित के पिता दीपक सिंह पासवान रात्रि पाली की ड्यूटी से लौटे थे।
कैसे हुआ हादसा?
घर लौटने के बाद, दीपक सिंह ने अपने बेटे हर्षित से बाथरूम में नहाने को कहा। हर्षित बाथरूम में गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं आया। जब माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए—हर्षित गमछे से फांसी लगाकर शावर के सहारे लटका हुआ था।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
माता-पिता ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार गहरे शोक में है और इस त्रासदी का कारण अज्ञात है।
पुलिस जांच जारी
जीआरपी चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हर्षित ने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार ने भी किसी तरह के विवाद या परेशानी की बात से इनकार किया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

