भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने EX बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर बुलाकर जानलेवा हमले का शिकार बनवाया। यह घटना 1 दिसंबर की शाम को हुई, जब लड़की के वर्तमान प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर EX बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा।
कैसे रची गई यह साजिश?
भिलाई की इस नाबालिग लड़की का पहले 17 वर्षीय लड़के के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन, बाद में लड़की ने एक और नाबालिग लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू कर दिया। जब पहले बॉयफ्रेंड को इस बात का पता चला, तो उसने लड़की से झगड़ा कर ब्रेकअप कर लिया।
इसके बाद लड़की ने अपने नए बॉयफ्रेंड को यह बात बताई। गुस्साए लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर EX बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने की योजना बनाई।
कॉल कर सुनसान जगह पर बुलाया
1 दिसंबर को लड़की ने बार-बार कॉल कर अपने EX बॉयफ्रेंड को कैंप-1 की मस्जिद के पास बुलाया। काफी मनाने के बाद लड़का मिलने पहुंचा। जैसे ही वह पहुंचा, लड़की के नए बॉयफ्रेंड और उसके चार साथी पहले से हथियार लेकर वहां मौजूद थे।
बेसबॉल बैट और लाठी से किया हमला
लड़के के पहुंचते ही लड़की के नए बॉयफ्रेंड ने उसे गालियां दीं और पीटना शुरू कर दिया। उसके साथियों ने भी चाकू, बेसबॉल बैट और लाठी से उस पर हमला कर दिया। नाबालिग लड़के के सिर, हाथ, और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।
वीडियो किया वायरल
हमले के दौरान आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। लड़की के नए बॉयफ्रेंड ने लड़की को इम्प्रेस करने और अपने ‘रुतबे’ का प्रदर्शन करने के लिए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
घायल की हालत गंभीर
हमले में घायल लड़के को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर करने की सलाह दी।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। तीन बालिग आरोपियों—गुरजीत सिंह (22), डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू (21), और आसिफ शेख (21) है। घटना में शामिल दो नाबालिगों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लड़की की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर उसकी संलिप्तता साबित होती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। लड़की का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है|
परिवार का पल्ला झाड़ना
लड़की के माता-पिता ने इस मामले से दूरी बना ली है। उनका कहना है कि यह लड़की का मामला है, और वे इसमें नहीं पड़ना चाहते।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

