छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ा कदम: 17 नए पुलिस थानों से सुरक्षा और विकास को मिलेगा नया आयाम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 17 नए पुलिस थानों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। यह पहल नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास मानी जा रही है। 

 

प्रदेश के 14 जिलों में ये नए थाने स्थापित किए जाएंगे। इनमें रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जैसे जिले शामिल हैं। कुल मिलाकर 29 थानों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 17 थाने विशेष रूप से नक्सल प्रभावित इलाकों में खोले जाएंगे।  

नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की होगी मजबूत पकड़

नए थानों की स्थापना से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ेगी। नक्सल प्रभावित जिलों में लंबे समय से सुरक्षा और कानून व्यवस्था की चुनौतियां रही हैं। इन थानों के माध्यम से सरकार उन इलाकों में सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है।  


सरकार का लक्ष्य: सुरक्षा के साथ विकास

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ सरकार का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और प्रगतिशील वातावरण तैयार करना है। नए थानों की स्थापना से क्षेत्रीय निवासियों को न केवल सुरक्षा मिलेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से पहुंच सकेगा।