छत्तीसगढ़: वीरनारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान में 192 करोड़ के विकास कार्यों का आगाज़ व 1000-सीटर ऑडिटोरियम का शुभारंभ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, बलौदाबाजार शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान 192 करोड़ रुपये से अधिक के 242 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री सोनाखान की पवित्र भूमि से जिले के विकास को एक नई दिशा देंगे।  

35.56 करोड़ के नए कार्य, 156.51 करोड़ के उद्घाटन

इस आयोजन में 35 करोड़ 56 लाख रुपये के 121 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 156 करोड़ 51 लाख रुपये के 121 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन विकास कार्यों से जिले की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।  

1000 सीटर ऑडिटोरियम का वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री सोनाखान से जिला मुख्यालय में बने 1000-सीटर वातानुकूलित ऑडिटोरियम का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह ऑडिटोरियम बलौदाबाजार की एक नई पहचान बनेगा। अंबेडकर चौक के समीप निर्मित यह ऑडिटोरियम सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा।  

ऑडिटोरियम की खासियतें:  

- क्षमता: 1000 लोगों की बैठने की सुविधा।  

- सुविधाएं: 2 वीआईपी कक्ष, डायनिंग हॉल, फायर फाइटिंग सिस्टम।  

- निर्माण लागत: 636.72 लाख रुपये।  

- निर्माण एजेंसी: लोक निर्माण विभाग ने जिला खनिज न्यास की मदद से इसे तैयार किया।  

लंबे समय से थी जिलेवासियों की मांग

यह ऑडिटोरियम बलौदाबाजार जिले की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है। लंबे समय से जिलेवासियों की मांग थी कि एक ऐसा स्थल हो, जहां सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके। अब यह सपना साकार हो चुका है।  

संचालन के लिए बनाई जाएगी समिति

ऑडिटोरियम के सुचारू संचालन और रखरखाव के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने एसडीएम बलौदाबाजार को निर्देश दिए हैं कि एक विशेष समिति का गठन किया जाए। इस समिति के माध्यम से ऑडिटोरियम के बेहतर उपयोग और प्रबंधन को सुनिश्चित किया जाएगा।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI