भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , दिनांक 06.12.2024 की रात करीब 10:30 बजे, दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में वीरांगना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे, पिता लक्ष्मण बंजारे की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 236/2024 के तहत धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया।
हत्या की वजह
हत्या के पीछे तीन हजार रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया। मृतक लोकेश्वर बंजारे और आरोपी अजय यादव उर्फ टंगिया के बीच मित्रता थी। एक माह पूर्व अजय यादव ने लोकेश्वर को 3000 रुपए उधार दिए थे। जब अजय ने पैसे वापस मांगे, तो लोकेश्वर टालमटोल करने लगा।
घटना के दिन, अजय शराब लेकर लोकेश्वर के पास पहुंचा। उसने लोकेश्वर को शराब पिलाई लेकिन खुद शराब नहीं पी। इसके बाद दोनों वीरांगना भवन के पीछे नहर किनारे पहुंचे, जहां पैसों की बात पर विवाद हुआ। लोकेश्वर द्वारा गाली-गलौज और पैसा नहीं देने की बात कहने पर अजय ने वहीं पड़े एक पत्थर से लोकेश्वर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारी
घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई प्रयास किए:
1. साक्ष्यों का विश्लेषण: घटना स्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया।
2. संदिग्धों से पूछताछ: मृतक और आरोपी के संबंधों की जानकारी जुटाई गई।
3. तकनीकी जांच: आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों पर निगरानी रखी गई। साथ ही, मोबाइल नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) प्राप्त कर विश्लेषण किया गया।
इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी कवर्धा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम को तुरंत कवर्धा रवाना किया गया। कवर्धा में पतासाजी के बाद आरोपी अजय यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपी का बयान
पूछताछ के दौरान अजय यादव ने बताया कि:
- उसने एक माह पहले लोकेश्वर को 3000 रुपए उधार दिए थे।
- पैसे वापस मांगने पर लोकेश्वर टालमटोल कर रहा था।
- घटना के दिन, उसने लोकेश्वर को शराब पिलाई और फिर नहर किनारे ले जाकर अपने पैसे मांगे।
- लोकेश्वर द्वारा गाली-गलौज और पैसा नहीं देने की बात कहने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस टीम की भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। टीम के अन्य सदस्यों में:
- सहायक उप निरीक्षक: यशवंत श्रीवास्तव
- प्रधान आरक्षक: रोहित यादव
- आरक्षक: सुभाष यादव, शैलेन्द्र यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, पंकज सिंह, चंद्रभान चौहान शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम:अजय यादव उर्फ टंगिया
- पिता का नाम: स्व. मोहन यादव
- उम्र: 28 वर्ष
- निवास: ग्राम पत्थरपुंजी, थाना बेरला, जिला बेमेतरा
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV


