बहू ने चाय में गलती से चायपत्ती की जगह मिला दी दीमक मारने की दवा , 3 की हुई मौत व 3 की हालत गंभीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के नालदा गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां एक परिवार में सुबह की चाय बनाने के दौरान हुई एक मामूली गलती ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 

कैसे हुई घटना ?

सोमवार सुबह, किसान लाल की बहू दरिया ने परिवार के लिए चाय बनाने की जिम्मेदारी संभाली। दुर्भाग्य से, चायपत्ती की जगह उसने दीमक और खरपतवार नष्ट करने वाली जहरीली कीटनाशक चाय में मिला दी। यह गलती इतनी घातक साबित हुई कि चाय पीने वाले छह लोगों में से तीन की मौत हो गई और बाकी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।  

चाय के बाद बिगड़ी सबकी तबीयत

जैसे ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसी ने चाय पी, थोड़ी ही देर में उल्टियां शुरू हो गईं। गांव वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार के तीन सदस्यों—दरिया, चंदा और अक्षय—की मौत हो चुकी थी। वहीं शंभू, लालू और पड़ोसी मनीष की हालत गंभीर थी। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।  

घटना से गांव में शोक का माहौल

गांव के लोगों का कहना है कि इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन लोगों की मौत से घर उजड़ गया है।  

पुलिस और प्रशासन की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक रामरूप मीणा ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह गलती से हुआ हादसा लग रहा है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और गांव वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI